परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत अंतर्गत दलित बस्ती में सोमवार को भूमिहार ब्राहमण एकता मंच के जिलाध्यक्ष गोल्डेन शाही ने बाढ़ पीड़ितों के बीच तकरीबत सौ पॉकेट राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया.इधर राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ित वसुंधरा देवी, दुखी राम, जगमोहन राम, विनोद कुमार, रबी राम इत्यादि परिवारों के चहरे खिल उठें. मंच के जिलाध्यक्ष गोल्डेन शाही ने कहा कि भीषण बरसात की वजह से चारों तरह बाढ़ जैसी स्थिति हो गई हैं.
जिसके कारण लोगों के जीवन यापन बहुत ही कठिन हो गया है। ऐसे में हम सभी को हमेशा गरीबों के सेवा करने की कोशिश करनी चाहिए. दु:ख की इस घड़ी में ऐसे पीड़ितों को मदद करना बड़ा ही पुण्य का काम है. मौके जितेंद्र पांडे, प्रिंस कुमार, अनूप कुमार, विनीत कुमार, गोलू कुमार, राष्ट्रीय जनजन पार्टी के जिला प्रभारी अभिषेक सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…