परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडलकारा में बंद कुख्यात अपराधियों को दूसरे जिला भेज दिया गया है। कुख्यात ध्रुव जायसवाल, सोबराती मियां , इलियास वारिस सहित 14 बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडल कारा अररिया व कटिहार स्थानांतरित शुक्रवार की देर शाम कर दिया गया। स्थानांतरित बंदियों में अधिकांश पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिससे ये बंदी विधानसभा चुनाव में बाधक न बन सकें।
मंडलकारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्थानांतरित बंदियों में शामिल सोबराती मियां, ध्रुव जयसवाल, इलियास वारिस, ओम प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश गोंड़, हिमांशु सिंह, प्रिस कुमार पांडे, मुन्ना खान, पप्पू कुमार सिंह, रोहित सिंह, सुनील तिवारी सहित 14 को शुक्रवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच अररिया व कटिहार जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…