गुठनी में विद्युत स्पर्शाघात से पूर्व जिला पार्षद के भतीजे की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा तिवारी गांव से अपने बहन के घर कर्मदहा गांव गये पूर्व जिला पार्षद के भतीजे की मौत विद्युत स्पर्शाघात से मंगलवार शाम हो गयी. युवक टड़वा तिवारी निवासी विंध्याचल प्रसाद का पुत्र हरिओम पासवान (18) है. हरिओम मंगलवार को अपनी बहन किरण के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गुठनी के कर्मदहा गांव गया था और वहां बिजली खराब देख उसे ठीक करने लगा. बिजली खंभे से घर में गया केबल बीच से टूट कर उसके उपर ही गया और वह उसके चपेट में आकर वहीं गिर गया.

परिजन ग्रामीणों के सहयोग से गुठनी पीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही उसके पैतृक घर टड़वा तिवारी में कोहराम मच गया और सभी लोग अस्पताल पहुच कर विलाप में डूब गये. सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम भी पीएचसी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस दिलाया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एएसआई मोहन पासवान को पीएचसी भेज शव का पंचनामा तैयार करवा कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेजा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026