छपरा

मशरक में विद्यालय से फरार शिक्षकों से जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के बाजार क्षेत्र अवस्थित आदर्श मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का विद्यालय से फरार रहने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सम्रग शिक्षा पदाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण पिछले सप्ताह किया गया जिसमें विद्यालय में कार्यरत 20 शिक्षकों में 16 लंबें समय से फरार पाये गये। जिसमें उपस्थित पंजी की जांच पड़ताल की गई तों सभी 16 शिक्षक लंबें समय से अनुपस्थित पाए गए।सभी 16 शिक्षको में सुरेन्द्र सिंह, सुमन देवी,जीनत प्रवीण 24-11, रौशन आरा 25-11, सितारा बेगम 11-11, मंजूला देवी, रत्नेश कुमार सिंह 12-11, कुमारी पुष्पा प्रतिनियोजन पर, कमलेश्वर सिंह, सरीता देवी, सरोज देवी, अशोक कुमार, स्मिता प्रिती, रीना सिन्हा, 28-11, विनिता देवी कुमारी 30-10 से ही अनुपस्थित रही। मामले में संबंधित सभी शिक्षकों को मामले में स्पष्टीकरण जारी करते हुए जबाब देने की आदेश जारी किए गए हैं। जांच से प्रखंड क्षेत्र के सभी लम्बे समय से बंद पड़ें विद्यालयों के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।जिस विद्यालय में लंबें समय से ताला लटका था आज वहां शिक्षकों की चहल-पहल दिखाई दे रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026