परवेज अख्तर/सिवान :- बड़हरिया-सीवान मेन रोड उदंत राय के बंगरा के समीप बाइक फिसल जाने से प्रारंभिक परिवर्तनकारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष महेश प्रभात गंभीर रुप से घायल हो गए. विदित हो कि शिक्षक संघ अध्यक्ष महेश प्रभात थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में शिक्षक नेता हरेंद्र पंडित से मिलकर जैसे ही बड़हरिया-गोपालगंज मुख्यपथ पर जैसे पहुंचे, उनकी बाइक फिसल गयी. इस सड़क दुर्घटना में श्री प्रभात गंभीर रुप से घायल हो गए. शिक्षक नेता के ललाट, हाथ,पैर आदि में चोटे आयी हैं.
घायल शिक्षक नेता को स्थानीय लोगों ने बंगरा बाजार के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया.फिर उन्हें थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचाया गया. जहां जिले के शिक्षक नेताओं का आने का सिलसिला जारी है कुशल क्षेम पहुंचने वाले शिक्षक नेताओं में अनिल यादव, हरेंद्र पंडित, आतीश कुमार, विनोद कुमार, मेराज अली, जीतेंद्र कुमार, गोविंद रजक, रौशन कमाल, जितेंद्र प्रसाद,नेयाज असमद, संतोष पंडित, सुरेंद्र पंडित आदि शामिल हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…