छपरा

जिला स्तरीय स्वास्थ्य एक्शन प्लान की बैठक आयोजित

  • ग्रामीण स्तर से जिलास्तर तक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश
  • स्वास्थ्य सेवाओं में बहुयामी सुधार के लिए तैयार होगा एक्शन प्लान
  • जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार आयोजित की बैठक

छपरा: जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में जिलास्तरीय स्वास्थ्य एक्शन प्लान की बैठक की गयी। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कार्य योजना पर चर्चा की गयी। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड मूल्यांकन सह अनुश्रवण सहायक शामिल थे। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आमजन तक प्रभावी ढंग से हो पा रही है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बहुयामी सुधार हुआ है। कई अवरोध भी सामने आये है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। इस कारण जिला, प्रखंड स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा ग्रामीण स्वास्थ्य की कार्य योजना बनाना अति महत्वपूर्ण है। सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर कार्य योजना बनाकर जिला मुख्यालय को सौंपी जाये। प्रखंडों से प्राप्त स्वास्थ्य एक्शन प्लान के आधार जिला से राज्य को कार्य योजना भेजी जायेगी। जिसके आधार पर वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट तैयार होगा। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, डीएमईओ भानू शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद समेत सभी प्रखंडों के पदाधिकारी शामिल थे।

ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक तैयार होगा एक्शन प्लान

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी सह कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी रमेश चंद्र कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष जिला, प्रखंड व स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर कार्ययोजना का निर्माण किया गया था। जिसे काफी सफलता मिली है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले में ग्रामीण स्तर से लेकर जिलास्तर तक की कार्य योजना तैयार की जायेगी। इसको लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

बनेगा विलेज हेल्थ एक्शन प्लान

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विलेज हेल्थ एक्शन प्लान तैयार किया जायेगा। प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र से 1 ग्राम स्वास्थ्य कार्ययोजना बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ हीं अनुमंडलीय अस्पाल को भी प्लानिंग प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।

राज्य मुख्यालय को भेजी जायेगी कार्ययोजना

ग्रामीण स्तर से लेकर प्रखंड व जिलास्तर तक के कार्य योजना तैयार की जायेगी। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रखंडो संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि ससमय कार्ययोजना की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दी जाये। इसके बाद राज्य मुख्यालय को कार्ययोजना सौंपी जायेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026