परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में जल जमाव होने से प्रखंड के कर्मियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कर्मियों का आरोप था कि मुख्यालय स्थित बने पानी टंकी से हमेशा पानी गिरकर कार्यालय परिसर में जमा हो जाता है। पीएचडी विभाग से बार-बार कहने के बावजूद इसका समाधान नहीं किया जाता है। इसकी कनीय अभियंताएवं कार्यपालक अभियंता से कहने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है। कार्यालय परिसर में जल जमाव होने से यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मौके पर पहुंचे बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी ने कर्मियों एवं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा डीएम से त्वरित कार्रवाई के आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…