परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के पब्लिक हाई स्कूल सहुली के प्रांगण में गुरुवार को डीएम एवं एसपी ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सिसवन, हसनपुरा, रघुनाथपुर प्रखंडों के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसके पूर्व जिलाधिकारी रंजिता, एसपी नवीनचंद्र झा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों, बूथों की भौतिक स्थिति, संवेदनशील बूथों पर विधि व्यवस्था के विषय में चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों, बीएलओ, आंगनबाड़ी कर्मियों तथा आमजनों से लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 56 फीसदी एवं 2015 के विधानसभा चुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। इस लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने को कही। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा मतदान के दिन मत देने के बाद ही कोई काम करें। इस चुनाव में चुनाव आयोग का नारा है कोई मतदाता छूटे नहीं। सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मजिस्ट्रेट होंगे। एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शराब पीने, परोसने की शिकायत मिलने पर संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी सुनील कुमार ने दिव्यांग एवं विक्षिप्त मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कहा कि इन्हें बूथ पर किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…