✍️परवेज अख्तर/सिवान: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर कागजी मोहल्ला, नई किला, शांति वृट, बड़ी मस्जिद, नगर थाना रोड, बड़हरिया मोड़, पीदेवी मोड़, अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित आदि इलाकों निकाला गया। इस दौरान डीएम ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा मेला के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का ध्यान रखा जाए।
सभी लोगों से पर्व को शांति पूर्ण वातावरण और आपसी भाइचारा के साथ मनाने की अपील की गई। एसपी ने कहा कि कहीं से अफवाह फैलती है उस पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मार्च के दौरान सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, सदर सीओ आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…