Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान : आंबेडकर भवन के सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रंजिता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी अधिकारियों व मतदाताओं को निर्भिक होकर मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई गई। डीएम ने विधानसभावार बेहतर कार्य करने वाले तीन-तीन बीएलओ को मोमेंटों देकर सम्मानित किया। वहीं दस डाटा ऑपरेटरों को अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि मतदान किसी के बहकावे में आकर नहीं करें। अपने इच्छा से सुयोग्य उम्मीदवार को अपना जनप्रतिनिधि बनाने के लिए वोट दें। साथ ही मतदाता दिवस व मतदान के महत्व व उद्देश्य की जानकारी दी। मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग द्वारा भेजा गया वीडियो दिखाया गया। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई। यह जिम्मेदवारी स्वीप कोषांग को दी गई है। मौके पर एडीएम विधुभूषण चौधरी, डीएसओ संतोष कुमार झा, एसडीओ अमन समीर, डीआरडीए निदेशक रामानुज, डीपीआरओ राधाकांत सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026