सिवान में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा के कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीएम अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 22 दिसंबर से राज्य में समाज सुधार यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित है। यह यात्रा राज्य के छह प्रमंडलों क एक-एक जिले तथा तीन प्रमंडलों यथा पटना, मुंगेर व तिरहुत के दो-दो जिलों में निर्धारित है। प्रमंडल के अन्य चिह्नित जिलों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। इसके बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। डीएम ने बताया कि 24 को गोपालगंज में मुख्यमंत्री का भ्रमण निर्धारित है।

इसमें सिवान, सारण व गोपालगंज जिला जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में जिला के जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी। इसमें राज्य में पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति अभियान से संबंधित सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों एवं निर्णयों पर केंद्रित विचार रखे जाएंगे। जनसभा में मुख्य सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, जिले के प्रभारी सचिव एवं पुलिस महानिदेशक भाग लेंगे। डीएम ने बताया कि समीक्षात्मक बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग से संबंधित कार्य, हर घर नल का जल योजना के कार्य, पक्की नाली गली योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 के तहत निर्मित शौचालय, संबंधी कार्य, धान की अधिप्राप्ति, गृह विभाग से संबंधित कार्य की समीक्षा की जाएगी।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीसी दीपक कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक मृत्युंजय कुमार, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय, महाराजगंज एसडीपीओ सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026