सिसवन के आधा दर्जन पंचायतों में डीएम ने की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: राज्य सरकार के आदेशानुसार बुधवार को डीएम अमित कुमार पांडे सहित प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों में अफसरों की टीम धरातल पर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का जायजा लिया. बता दें कि इस विशेष जांच में डीएम अमित कुमार पांडे ने सबसे पहले प्रखंड मुख्याल पहुंचे जहां से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का जायजा लिया.

उसके बाद डीएम घुरघाट पंचायत के वार्ड सात में गली-नली योजना के तहत बन रहे नाली व सड़क को जल्दी पूरा करने व योजना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया तथा जेलर के मठिया गांव मे अमृत सरोवर के तहत चल रहीं पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया. उसके बाद चैनपुर के रास्ते भीखपुर पंचायत पहुंचकर जगदीशपुर गांव में बन रहे कचरा प्रबंधन केंद्र का निरिक्षण किया. साथ ही सिसवा कला पंचायत का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ सुरज सिंह, मुखिया शैलेश तिवारी, उप मुखिया जितेंद्र महतो व अन्य मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026