Siwan News

विदाई समारोह में आयोजित क्रिकेट मैच में डीएम ने खेली 18 रनों की पारी

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार सरकार द्वारा सूबे के 21 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले के बाद जिलाधिकारियों का स्थानांतरण एवं आगमन शुरू हो गया है। जिला के जिलाधिकारी महेंद्र कुमार का तबादला किशनगंज जिले के डीएम के पद पर हुआ है इसको लेकर पप्पू क्रिकेट एकेडमी द्वारा डीएम का विदाई समारोह रविवार को स्थानीय डीएवी कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट मैच आयोजित कर किया गया। बता दे की जिलाधिकारी इलेवन एवं मनीष इलेवन के बीच विदाई मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिलाधिकारी इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 149 रन बनाए। जिसमें डीएम महेंद्र कुमार ने 18 रनों की पारी खेली। जिलाधिकारी इलेवन के तरफ से नीतीश ने 56 तथा जफर इमाम ने 36 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी मनीष इलेवन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बना पाई। जिसे जिलाधिकारी इलेवन ने 19 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। मनीष इलेवन की तरफ से रवि कुमार 40 रन फुरकान 30 रनों की पारी खेली। मैच के बाद एडीजे नितेश कुमार, स्टेट ऑफ बिहार राजकुमार, मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार ने बुके देकर डीएम को सम्मानित किया। वही क्रिकेट एकेडमी के संचालक मेहनाज अहमद उर्फ पप्पू ने मोमेंटो देकर डीएम को सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मैं जहां भी रहूंगा एकेडमी से जुड़ा रहूंगा। खेल से एक स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है। वही मौके पर मौजूद एकेडमी के खिलाड़ियों ने डीएम को धन्यवाद दिया एवं उनके संग सेल्फी ली।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026