परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में आठ जनवरी काे सीएम नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को लेकर सोमवार को डीएम अमित कुमार पांडेय सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने जीबी नगर थानाक्षेत्र के सोनवर्षा गांव का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं के साथ लाभुकों से भी जानकारी ली। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। डीडीसी भूपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि संभावित यात्रा को लेकर स्थलीय जांच की जा रही है ताकि सीएम के आगमन के दौरान उन स्थानों का भ्रमण कराया जा सके।
यह भी आशंका जताई जा रही है कि सीएम द्वारा सोनवर्षा गांव स्थित मदरसा का भी निरीक्षण किया जा सकता है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन अस्पताल का उद्घाटन करने की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर निर्माणाधीन अस्पताल एवं इर्द-गिर्द के इलाकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीडीसी भूपेंद्र नारायण यादव, महाराजगंज एसडीओ संजय कुमार, सदर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…