Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डीएम ने बेटी को पोलियो की खुराक पिला शुरू किया पांच दिवसीय अभियान

परवेज अख्तर/सिवान:
पांच दिवसीय पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने अपनी बेटी को खुराक पिलाकर किया। सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित मॉडल टीकाकरण केंद्र में रविवार की सुबह डीएम अमित कुमार पांडेय ने पत्नी व बेटी को लेकर अभियान के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। अभियान के तहत जिले के चार लाख 22 हजार 493 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ होने के बाद डीएम की पत्नी, सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश शर्मा व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाया। यह अभियान 31 जनवरी से 4 फरवरी तक जिले में चलेगा। इसमें ए टीम के सदस्य डोर टू डोर जा कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों में जहां लोगों की आवाजाही होती है, वहां पोलियो की दवा पिलाने के लिए मोबाइल टीम को तैनात किया गया है।

वहीं पल्स पोलियो की बी टीम वैसे बच्चों को तलाश करेगी जो किसी कारण से खुराक से वंचित रह गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पांच लाख 33 हजार 625 घरों को चिह्नित किया गया है। अभियान में 1302 कर्मी डोर-टू-डोर दवा पिलाएंगे। वहीं चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर दवा पिलाने के 148 ट्रांजिट टीम व ट्रेन के अंदर घूम-घूम कर दवा पिलाने के लिए 35 मोबाइल टीम को लगाया गया है। अभियान में कोई लापरवाही न हो इसके लिए 477 सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। डीएम ने कहा कि जिले के सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को अगले पांच दिनों तक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

वहीं डीएम की पत्नी ने भी कहा कि पोलियो मुक्त जिला बनाने के लिए हर जिलेवासियों को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई छूटना नहीं चाहिए। मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, उपाधीक्षक डॉ. एमके आलम, डॉ. जीएस पांडेय, एसएमओ डॉ शैली गोखले, डीएएम रणधीर कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीपीसी इमामुल होदा, एसएमसी पीएन सिंह, अशोक कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, शमीम अहमद, मनोज कुमार यादव, रंजीत कुमार, मो जावेद, एएनएम रंजू कुमारी, शांति देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026