Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निजी विद्यालय संचालकों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल

परवेज अख्तर/सिवान :- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रगति पब्लिक स्कूल सीवान के प्रांगण में मध्यान्ह में हुई तथा सरकार द्वारा कोविड-19 की महामारी के कारण विगत मार्च महीने से अनिश्चितकाल के लिए विद्यालयों के बंद हो जाने से निजी विद्यालयों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई शिक्षण का कार्य बंद होने से छात्रों का मासिक स्कूल फीस नहीं मिलने से विद्यालय संचालकों के पास आर्थिक तंगी होने के कारण विद्यालय संचालकों द्वारा अपने विद्यालय के किराए के भुगतान और अपने कर्मचारियों को मानदेय न दे पाने के कारण संचालकों का मानसिक तनाव बढ़ गया है ।

सरकार द्वारा 25% की राशि भी ससमय उपलब्ध करा दिया गया होता तो वह कुछ मेंटेनेंस कर सकते थे परंतु राशि अब तक अप्राप्त है। चर्चा के फल स्वरुप सर्वसम्मति से यह प्रस्तावित किया गया कि निजी विद्यालयों की दयनीय स्थिति के समाधान हेतु जिला पदाधिकारी महोदय सीवान बिहार से मिलकर एक पत्र द्वारा अपील किया जाए तथा निजी विद्यालयों के समस्याओं का समाधान निकाला जा सके ताकि निजी विद्यालयों को बंद होने से बचाया जा सके तथा भविष्य में निजी विद्यालय शिक्षण कार्य कर सकें।

साथ ही सभी कोरोनावायरस मीडियाकर्मी, डॉक्टर, पुलिसकर्मी आदि द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौधरी, सचिव सत्य प्रकाश शरण, कोषाध्यक्ष- विमल कुमार, चंदन कुमार यादव, नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, महिला अध्यक्ष दीपा नंदी, उर्मिला श्रीवास्तव, सोनू कुमार, संतोष कुमार, प्रो. पारश दत्त शुक्ला, जितेंद्र कुमार पांडेय, ओम प्रकाश यादव, उमाशंकर शर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव इत्यादि गणमान्य निजी विद्यालयों के संचालक गण उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026