छपरा

कोरोना से जंग: घर की लक्ष्मण रेखा पार की तो समाज को होगी मुश्किल

कोरोना से बचाव में सामाजिक दूरियां महत्वपूर्ण

 लॉकडाउन के नियमों का करें अनुपालन

छपरा:-कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जिले में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का पालन कराने प्रशासन और पुलिस सजग है। इसके बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन में बिना महत्वपूर्ण कार्य के घर से बाहर निकलते देखे जा सकते हैं. ऐसे में लोगों को लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन करने की अपील निरंतर स्वास्थ्य एवं प्रशासन द्वारा की जा रही है. साथ ही जिले के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं समाज के कुछ अन्य प्रबुद्ध लोग भी सामने आकर लॉकडाउन के विषय में लोगों से अपील की है.

अपने घर की लक्ष्मण रेखा पार न करें

आमजन से अपील है कि लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों के बाहर खिची लक्ष्मण रेखा को पार न करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। शेष बचे हुए दिनों में काफी सचेत रहने की जरूरत है. संक्रमण के चेन को लॉकडाउन के द्वारा ही तोडा जा सकता है.
डॉ. अनिल कुमार, संजीवनी नर्सिंग होम, छपरा

स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सचेत करें

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव घरों में ही रहकर हो सकता है। सभी नागरिक अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझें और घरों से बाहर न निकलें। आम लोग स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं लोगों को भी संक्रमण के विषय में सचेत करें. जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन आपको कोरोना से सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. इसलिए आप लोग भी इनका सहयोग करें ताकि संक्रमण से एकजुट होकर लड़ा जा सके.

डॉ माधवेश्वर झा, सिविल सर्जन सारण

ऐसा सहयोग रहा तो जल्द निपट लेंगे संकट से

संकट की इस घडी में घरों पर रहकर शासन, प्रशासन का साथ दें। प्रशासन के सभी लोग कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। सभी के सहयोग से जल्दा से जल्द इस संकट से निकल सकेंगे।

डॉ एमपी सिंह, सर्जन, सदर अस्पताल छपरा

मुश्किल का दौर, एकजुट होकर सहयोग करें

कोरोना से बचाव के लिए सहयोग जरूरी है। लॉक डाउन का पालन कर घर में बने रहें। जिंदगी जीना है तो सभी को अपना फर्ज निभाना होगा। मुश्किल के इस दौर में सभी एकजुट होकर सहयोग करें। शासन, प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं खाने की मदद की जा रही है। ऐसे दौर में अपने मन को सकारात्मक रखें एवं घर के बच्चों का विशेष रूप से ख्याल रखें.

डॉ. कुमारी नीतू सिंह, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान, जेपीएम कॉलेज छपरा

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026