छपरा

छठ पूजा के अवसर पर नहीं लगायें घाट पर भीड़, छठव्रती व परिवार के सदस्य बरत रहे एहतियात

  • लगायेंगे मास्क व करेंगे शारीरिक दूरी का पालन
  • शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए दें गोल घेरा

@संजीवनी रिपोर्टर

नवादा: छठ महापर्व के अनुष्ठान के साथ पूजा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. जहां चारों और छठ पूजा को लेकर हर्षोल्लास है, वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा गृहविभाग के निर्देशों के अनुपालन करने के लिए कहा गया है. छठव्रतियों का भी मानना है कि ऐसे समय में संक्रमण से बचाव करना अपनी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.

मेडिकल अफसर डॉ शिशुपाल राव ने बताया कि आस्था जरूरी है, लेकिन ऐसे समय में संक्रमण से बचाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है. छठ घाट पर किसी गंभीर रोग जैसे अस्थमा, टीबी या अन्य सांस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित लोग नहीं जायें. कमजोर नवजात या बीमार बच्चों को घाट पर जाने से बचें. मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें. अन्य लोगों की देखादेखी करते हुए नियमों के अनुपालन को नजरअंदाज नहीं करें.

छठ पूजा समितियों द्वारा की जा रही अपील

छठव्रतियों सहित सामुदायिक स्तर पर लोग जिला प्रशासन के सुझावों के पालन करने की अपील कर रहे हैं. प्रशासन स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ समन्व्य स्थापित कर निर्देशों के पर्याप्त प्रचार प्रसार करने, लोगों को अधिकाधिक प्रेरित करने तथा अपने अपने घरों पर ही छठ पूजा करने के लिए अपील कर रहा है.

छठव्रती व परिवार के लोग बरतें एहतियात

आमजन यह सुनिश्चित करें कि छठ घाट पर कम से कम लोग हों, ताकि ज्यादा भीड़ नहीं लगे. यदि घर में 60 साल की उम्र से अधिक के बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, बुखार से ग्रस्त या गंभीर बीमारियों वाले सदस्यों को छठ घाट पर नहीं ले जायें. छठ पूजा के दौरान तालाब या नदी घाट पर जाने वाली छठव्रतियों के परिवार के सदस्य गुटखा, पान, खैनी खाकर जहां तहां नहीं थूकें.

संक्रमण के मद्देनजर इन बातों का रखें ध्यान

गंदी जगहों वाले घाटों पर छठ पूजा करने से पूरी तरह बचें. घाट पर अच्छी तरह से साफ सफाई करवायें. शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए गोल घेरा दें. किसी अफवाह के चक्कर में नहीं पड़े. छठ पूजा घाटों पर अनावश्यक किसी सतह को नहीं छूयें. अपने साथ साबुन व साफ पानी अवश्य रखें. छठव्रतियों को आवश्यक सहयोग देने वाले सदस्य समय समय पर अपने हाथों को धोते रहें. छठ घाट पर अनावश्यक खाने पीने की चीजें नहीं ले जायें.

संक्रमण से बचाव के दिये गये नियमों के अनुपालन की पूरी कोशिश है. घाट पर कम लोगों को ही ले जाना है. बच्चे व बुजुर्गों को घर पर रहने के लिए कहा है. छठ घाट पर जाने के दौरान मास्क लगाये रखा जायेगा.

राधा कुमारी, छठव्रती, शिक्षिका दाईबिगहा

संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाया जायेगा. परिवार के सदस्यों को मास्क लगाये रखने और शारीरिक दूरी के अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. घाटों पर भीड़ अधिक नहीं लगाने की कोशिश होगी. खांसी सर्दी से पीड़ित परिवार के सदस्य व बुजुर्ग घर पर ही रहेंगे.

रामप्रवेश कुमार

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026