Siwan News

चिकित्सा पदाधिकारी की गाड़ी में शराब पीते दो गिरफ्तार

परवेज अख्‍तर, सिवान : शहर में गश्त के दौरान नगर थाना के फतेहपुर सर्कस ग्राउंड के पास गुरुवार की देर रात गश्त दल ने सड़क किनारे लगी एक गाड़ी में शराब पीते दो लोगों को पकड़ा। बता दें कि गश्त दल ने सड़क किनारे लगी डस्टर गाड़ी जिसके आगे चिकित्सा पदाधिकारी बिहार सरकार का बोर्ड लगा था। उसे बंद अवस्था में लॉक पाया। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें दो लोग एक बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़े गए। गश्त दल ने गाड़ी समेत दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया। पूछताछ में दोनों पता चला कि गाड़ी डॉ. राजीव रंजन की है और उसमें गाड़ी ड्राइवर एवं कंपाउंडर शराब पीते पकड़े गए। पकड़े गए दोनों शराबी का नाम मुन्ना राम एवं विजय राम है। मामले में नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि गश्त दल में बबन कुमार तिवारी ने शराब के साथ गाड़ी को पकड़ा। पकड़े गए दोनों शराबी को जेल भेज दिया गया एवं गाड़ी किसकी है इसकी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026