रघुनाथपुर

रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में तैनात चिकित्सक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

खिड़की तोड़ कर निकाला गया चिकित्सक का शव

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला स्थित रामनगर मुहल्ले के एक मकान से एक चिकित्सक का शव उनके मातहत कर्मियों ने बरामद किया. मृतक की पहचान यूपी के गोंडा जिले के बलरामुपर निवासी घनश्याम पांडे के पुत्र अनूप परासर के रूप में की गयी. मृतक रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे. बताया जाता है कि सोमवार को ड्यूटी कर चिकित्सक अपने घर सीवान आंदर ढ़ाला आये. मंगलवार की सुबह उनकी ड्यूटी थी. लेकिन ड्यूटी पर नहीं गये तो रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल के हेल्थ मैनेजर मुअज्जस आलम सुबह उनको फ़ोन कर बात करने की कोशिश की. चिकित्सक के फ़ोन नहीं उठाने पर दोपहर में भी संपर्क करने की कोशिश की गयी. जिसके बाद अस्पताल के हेल्थ मैनेजर व कर्मी उनसे मिलने उनके आवास पहुँचे. लेकिन आवास अंदर से बंद था. कर्मियों ने पहले दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिलने पर उन लोगों ने दरवाजे को तोड़ अंदर प्रवेश किया. जहां देखा कि चिकित्सक की मौत हो चुकी है. वे बेड के नीचे गिरे पड़े थे. कर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. बताते चले कि मृतक के पिता घनश्याम पांडे हुसैनगंज स्थित हाई स्कूल के शिक्षक थे. कर्मियों द्वारा सदर अस्पताल में शव लाने के बाद इसी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. इधर मौत के बाद परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026