परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा के एक युवक की मौत दोहा कतर में हो गई थी। करीब ढाई महीने बाद उसका शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे. बतादें कि पंकज तिवारी परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए दोहा कतर के मैट्रिक्स ट्रेडिग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करने सितंबर 2018 में गया था.
उसकी मौत 13 अप्रैल को हो गई थी. मृतक की पत्नी माधुरी देवी समेत अन्य स्वजन उसका अंतिम दर्शन के लिए इच्छुक थे. मृतक की पत्नी ने पति का शव दोहा कतर से लाने के लिए प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई थी. मृतक के स्वजन कागजी प्रक्रिया पूरी करने में लग गए थे. पर शव वहां से नहीं भेजने पर स्वजन चितित थे. लॉकडाउन के कारण शव लाने में विलंब हुआ. शव आने के इंतजार में सभी की आंखें पथरा गई थीं.
शुक्रवार की रात शव पहुंचते ही सभी की आंखों में आंसू छलक आए. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे. स्वजनों ने कुछ ही देर में शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिया. मृतक की तीन बेटियां हैं. उनकी परवरिश की चिता अब मृतक की पत्नी को सता रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…