✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर सकरा निवासी लालू महतो को 10 लीटर तथा मिश्रवलिया निवासी मुकेश पासी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
ये दोनों शराबबंदी के बावजूद काफी दिनों से चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही इन दोनों के अड्डे पर छापेमारी की गई। दोनों पुलिस को देख भागने लगे। तभी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इन दोनों के विरुद्ध् कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…