परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र में पड़री गांव से बिती रात पुलिस ने फरार चल रहे हत्या कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण यादव पिता स्व. सँवरु यादव है. जिसको पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. बताते चलें कि पड़री टड़ीला में बीते 4 जून को हुई गैरमजरूआ जमीन में मिट्टी वगैरह रख कर कब्जा करने को ले दो पड़ोसी आपस मे भीड़ गए थे.जिसमें 60 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.
इस मामले मृतक के 20 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र कुमार यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर दो महिला सहित आठ को आरोपित किया था. जिसमें एक अवधेश यादव को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर थाने लाई थी. जहां अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर थे. अभियुक्तों की फरार रहने की स्थिति में पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया गया था.तभी बिती रात लक्ष्मण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एएसआई मुन्ना यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…