नालंदा: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर से बेखौफ अपराधी। नालंदा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। जिले के बिन्द थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गला रेतकर खौफनाक हत्या कर दी गयी। कुशहर गांव के पास रविवार की सुबह दोनों का शव बरामद हुआ। मृतक रसलपुर गांव निवासी विरेन्द्र पासवान का बेटा अजय कुमार उर्फ भोला और रंजीत कुमार उर्फ टीटू है।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि तो दोनों भाई ऑटो चलाते हैं। 10 दिन पहले गांव में ही ऑटो धोने के दौरान दूसरे टोले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत भी की गयी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रविवार की सुबह तीन बजे बदमाशों ने राजगीर ले जाने के नाम पर उनका ऑटो रिजर्व किया। गांव से कुछ दूर जाकर गला रेतकर मार डाला। परिजन का कहना है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…