Siwan News

दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाने के कोडर में एक विवाहिता की दहेज लोभियों द्वारा हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में जामो थाना क्षेत्र निवासी सह विवाहिता के भाई अशोक कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दिए गए आवेदन में उसने कहा है कि उसकी बहन अनीता देवी की शादी एमएच नगर थाना के कोड़र निवासी डॉ. अमृतेश कुमार सिंह से विगत 10 माह पहले हुई थी, शादी के बाद उसे हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इस दौरान शुक्रवार की रात्रि उसकी हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति, ससुर त्रिभुवन सिंह, भसुर अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुधा देवी, पति अखिलेश सिंह, अगुआ बलिराम सिंह, गोतनी नेहा कुमारी को आरोपित किया है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका को एक माह की बच्ची है,जिसे मायके वाले लेकर चले गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026