परवेज अख्तर/सिवान : दहेज की बली वेदी पर चढ़ने से पूर्व ही विवाहिता को उसके मायके वालों ने पुलिस के सहयोग से मुक्त करा अपने घर लेकर चले गए। बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी अनिल सिंह ने अपनी भतीजी (साले की पुत्री) पुतुल कुमारी की शादी 12 मई 018 को भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ललन ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार ठाकुर से की थी। आवेदन में पुतुल कुमारी ने कहा है कि शादी में मेरे फूफा द्वारा यथाशक्ति दहेज स्वरूप फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, ड्रेसिंग टेबल, चांदी सेट सहित 2 लाख 25 हजार रुपए नगद भी दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। थाने में दिए आवेदन मेंं पुतुल कुमारी ने पति सोनू कुमार ठाकुर, ससुर ललन ठाकुर, सास कलावती देवी एवं ननद को आरोपित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…