परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के उखई मौजे चंवर में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। सराय ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि करीब दो लाख की शराब नष्ट की गई हैं।
पुलिस के पहुंचने के पूर्व शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस शराब धंधेबाजों की पहचान में जुटी हुई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि शराब धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में पुअनि मो. सफीर समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।
शराबबंदी के बावजूद अवैध तरीके से तैयार हो रही थी शराब
जिला सहित पूरे राज्य में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद उखई में ध्वस्त की गई शराब भट्ठियां पुलिस की निगरानी पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। शराब धंधेबाजों के साहस को मानना पड़ेगा कि ऐसी स्थिति में भी अवैध तरीके से शराब बनाने का कार्य कर रहे थे। मौके से धंधेबाज तो फरार होने में सफल रहे हैं। लेकिन पुलिस के लिए धंधेबाजों की गिरफ्तारी चुनौती से कम नहीं है। धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा कि कब से अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही थी, और पुलिस को कितने दिन बाद इसकी भनक लगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…