परवेज अख्तर/सिवान : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान बुधवार को तीन परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किए गए। जिसमें डीपी राय डिग्री कॉलेज से एक, डीपी राय इंटर कॉलेज से एक व संघमित्रा स्कूल से एक परीक्षार्थी का निष्कासन हुआ। वहीं दोनों पालियों में परीक्षा में कुल मिलाकर 666 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 29 हजार पांच सौ 20 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 29 हजार पंद्रह परीक्षार्थी परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि पांच सौ पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सात हजार नौ सौ छह परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें सात हजार सात सौ 45 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 161 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा का संचालन हुआ। बीच-बीच में पदाधिकारी केंद्रों का चक्कर लगाते दिखे। जोनल, सुपर जोनल एवं स्टैटिक दल परीक्षा केंद्रों एक के बाद एक कर पहुंचते रहे। साथ ही केंद्र के बाहर भीड़ को दूर हटाते रहे। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा शुरु होने बाद इंट्री नहीं कराई जा रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…