परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार से मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर कार पर लदी 22 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि एक यूपी नंबर की गाड़ी से चालक द्वारा धंधेबाज को शराब आपूर्ति की जा रही थी, तभी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल रहा। लेकिन पुलिस ने गाड़ी सहित चालक को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया।गिरफ्तार चालक की पहचान ताजपुर फुलवरिया निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।छापेमारी में एएसआइ राजेश कुमार, जहांगीर खान एवं अन्य पुलिस बल शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…