Tarwara Hindi News

जी. बी. नगर थाने के चालक ने लगाया मुफस्सिल थानाध्यक्ष व चालक पर गंभीर आरोप

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाने के चालक गणेश राय ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष व चालक सुमन राय पर पशु तस्करों ,शराब माफियाओं से सांठगांठ एवं भू माफियाओं से अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी डीआईजी आईजी व डीजीपी को आवेदन देकर इसकी लिखित शिकायत किया है। जीबी नगर थाने के चालक गणेश राय ने आवेदन में कहा है कि मुफस्सिल थाने के चालक सुमन राय विगत कई वर्षों से मुफस्सिल थाने में पदस्थापित हैं। वरीय पदाधिकारियों की मिलीभगत से चालक का तबादला नहीं हो रहा है।

इसको लेकर पुलिसकर्मियों एवं अन्य चालकों में रोष है। जीबीनगर थाने के चालक गणेश राय ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष व चालक सुमन राय पर शराब माफियाओं व पशु तस्करों एवं भू माफियाओं से अवैध वसूली का आरोप लगाया है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर चालक सुमन राय को मुफ्फसिल थाने से दो बार तबादला किया गया था। लेकिन पुलिस महकमे में मजबूत पकड़ होने के चलते पन्द्रह दिनों में ही उन्हें मुफस्सिल थाने वापस बुला लिया गया। तत्कालीन एसपी सौरभ कुमार साह ने लोगों की शिकायत पर दोषी पाते हुए महाराजगंज थाने में तबादला कर दिया था।

जबकि अब दूसरी बार एसपी नवीनचंद्र झा ने गोरयाकोठी थाने में तबादला कर दिया था। इसको लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के प्रति अन्य पुलिसकर्मियों एवं चालकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की गई तो पुलिस महकमे में हो रही व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने में चालक कि कमी को देखते हुए प्रतिनियुक्ति किया गया था। इसके बावजूद थानाध्यक्ष द्वारा चालक राकेश राम को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026