Categories: पटना

ड्रोन से पकड़ में कई शराब की भट्ठियां….ट्रायल के लिए उड़ा था ड्रोन लेकिन मिल गयी बड़ी सफलता

पटना: बिहार में शराब पकड़ने के लिए अब ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। सारण जिला में रविवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने इसका ट्रायल किया। इसी में रिविलगंज के दियारा इलाके की तस्‍वीर मिल गई। ड्रोन से मिली तस्‍वीरों के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां शराब की भट्ठी ध्‍वस्‍त कर दी। भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धन‍िर्मित शराब को नष्‍ट कर दिया। हालांकि शराब के कारोबारी व तस्कर फरार हो गए।

शराब धंधेबाजों की नकेल कसने के लिए उत्‍पाद विभाग और पुलिस अब ड्रोन का सहारा ले रही है। रिविलगंज प्रखंड के दिलि‍या रहीमपुर इलाके में शराब बनने की खबर पर उत्पाद विभाग की टीम ड्रोन लेकर वहां पहुंची। ड्राेन को ट्रायल के तौर पर उड़ाया गया। लेकिन पहली बार में ऐसी तस्‍वीर मिल गई कि छापेमारी टीम चौंक गई। दियारा के सुदूर क्षेत्र तक के दुरूह रास्‍ते की वजह से पु‍लिस वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। दियारा में शराब तस्करों ने शराब निर्माण का पूरा नेटवर्क फैला रखा था। ड्रोन के जरिए जैसे ही यह तस्वीरें दिखाई पड़ी। वहां धावा बोला गया। हालां‍कि‍ तस्‍कर भाग निकले। इसके बाद एक दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियाें को नष्‍ट किया गया।

रिविलगंज का दियारा इलाका शराब माफिया के लिए सुरक्षि‍त जगह बन गया था। यहां पहुंचना पु‍लिस के लिए एक तरह से नामुककीन होता है, जिसका फायदा शराब तस्कर उठाते हैं। लेकिन ड्रोन ने कमाल कर दिया। उत्‍पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि प्रयोग के तौर पर छपरा में उत्पाद विभाग को एक ड्रोन दिया गया है, लेकिन इसकी संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। अब दियारा व सभी सुदूर इलाके में ड्रोन के माध्यम से जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026