Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नदी में डूबा वृद्ध, परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाना के पचबेनिया गांव के सरयू नदी में रविवार की संध्या एक 65 वर्षीय वृद्ध डूब गया जिसकी तलाशी देर शाम तक जारी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पचबेनिया निवासी प्रेम चौहान (65) अपना खेत में घूमने के लिए गए थे तभी अचानक उसका पैर नदी में फिसल गया और नदी में डूब गया। डूबने के क्रम में वृद्ध ने हल्ला किया, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। नदी का पानी तेज रफ्तार से बहने के कारण वह बहकर दूर चला गया। अभी तक कोई अता-पता नहीं चल रहा सका है। वृद्ध की डूबने की सूचना कशिला पचबेनिया पंचायत की मुखिया किरण कुमारी ने असांव पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद असांव थाना के एएसआई शत्रुघ्न सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए है। मुखिया ने बताई कि पानी का तेजधार होने के कारण नदी में डर से कोई नहीं घुस रहा है। इसकी सूचना गोताखोर को दी गई है। नदी में डूबे हुए वृद्ध को देखने के लिए सैकड़ों संख्या में नदी के किनारे भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना को ले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026