परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार की रात को आई आंधी पानी का असर रेल यातायात पर पड़ा है। गोरखपुर-सिवान रेलखंड के गौरी बाजार और चौरा चौरी के बीच रेलवे के इलेक्ट्रिक पोल के तार पर पेड़ गिरने से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया। इस कारण अप और डाउन लाइन की 15 ट्रेनें गुरुवार की दोपहर तक 5 से 15 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं पेड़ के गिर जाने से आठ घंटे तक डाउन पूरी तरह से बाधित रहा। रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक डाउन लाइन पर ट्रेन का परिचालन नहीं हो सका। वहीं पेड़ गिरने की सूचना जैसे ही इंजीनियरों को मिली टीम मौके पर पहुंच गई और सुबह पेड़ को हटाने और रेलवे ट्रैक सही करने का कार्य अपनी देखरेख में करवाया। वहीं दो ट्रेनों का रुट बदल दिया गया। इसमें लखनऊ-बरौनी और अवध असम को थावे-कप्तानगंज होकर सिवान जंक्शन पर लाया गया। जबकि डाउन की मौर्य एक्सप्रेस पांच घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस 7 घंटे,लखनऊ बरौनी 10 घंटे, गरीब रथ 10 घंटे,बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 7 घंटे, ग्वालियर मेल 10 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 15 घंटे, न्यूजलपाईगड़ी 16 घंटे, मथुरा-छपरा 8 घंटे, वैशाली सुपरफास्ट 3 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 4 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस 8 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 7 घंटे,लिच्छवी एक्सप्रेस 2 घंटे के देरी से जंक्शन पर आई जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…