Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना वायरस को ले शहर में किया दवाओं का छिड़काव

परवेज अख्तर/सीवान : कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई दिनों से शहर के सभी वार्डों में दवाओं के छिड़काव के साथ साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। साथ हीं वार्डों की सफाई के साथ ब्लींचिंग, और चुना का छिड़काव कराया गया साथ ही खाद्य पदार्थाे की खरीदारी के लिए दुकानों में लगने वाली भीड़ को देखते हुए भी लोगों के लिए घेरा बनाया जा रहा है। ताकि लोग एक दूसरे से दूरियां बनाकर सामानों की खरीदारी कर सकें। शहर में कचरे की सफाई व्यवस्था में भी तेजी लाई गई है। नगर परिषद के सभी सफाईकर्मी नगर को स्वच्छ रखने में कोई कसर नही रख रहे हैं। सोमवार को नगर उप सभापति बब्लू साह की देखरेख में शहर के नाले, नालियों में व्याप्त शिल्ट और कचरे का निस्तारण किया गया। साथ ही जलभराव वाले स्थल पर एंटी लारवा, मैलाथियान पाउडर तथा हाइपो क्लोराइड का छिड़काव किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026