छपरा

शराब के नशे में मोटरसाइकिल सवार गढ़े में गिरा, पुलिस ने लिया कब्जे में

जागते रहो मशरख हरिशंकर पांडेय नाम के शख्स का तहे दिल से धन्यवाद देता है कि जिन्होंने शराबी की मौके पर दुर्घटना में जान बचाया

छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर प्रखंड कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर गढ़े में गिर पड़ा जिसे वही प्रखंड कार्यालय में किसी काम से आये कोई हरिशंकर पांडेय नाम के शख्स ने आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला तो वह शराब के नशें में था मौके पर उन्होंने साईबर सेनानी थाना पुलिस के ग्रुप में खबर को डाला। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवे सड़क पर गश्ती दल में पुलिस जमादार जय राम प्रसाद को सूचना दी मौके पर पहुंचे जमादार श्री प्रसाद ने दल बल के सहयोग से शराब के नशें में गिरे युवक को मोटरसाइकिल ग्लैमर बीआर 04एम 8485 के साथ प्राथमिक इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी राधा किशुन रावत के 35 वर्षीय पुत्र रामानंद रावत के रूप में हुई। इलाज के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशें की हालत में युवक को पीएचसी में इलाज के लिए लाया जो पूरे नशे की हालत में था। इलाज के बाद थाना पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026