परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल को नया एम्बुलेंस जनता की सेवा के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली है. मंगलवार को महाराजगंज अनुमंडलअस्पताल परिसर से अस्पताल के उपाधीक्षक एसएस कुमार व प्रबंधक देवेन्द्र कुमार बघेल ने नए एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया . मौके पर अस्पताल के डीएस ने कहा कि मरीज की बेहतर सेवा के लिए सरकार ने एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है .नई एम्बुलेंस से अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने में सुविधा होगी .सभी एम्बुलेंस में एसी की सुविधा उपलब्ध है.
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक डीके बघेल ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त एम्बुलेंस से मरीज को इमर्जेंस में लाने या अनुमंडल अस्पताल से अन्य साधन लैस अस्पताल में मरीज को भेजने में सुविधा होगी . मौके पर डॉ सौरभ कुमार, मुकेश कुमार अनुराग कुमार, विनोद कुमार, रेश सिंह ,उपेंद्र सिंह, संजीत कुमार ,दिलीप कुमार,सुनील कुमार, भारत प्रसाद तिलक साह आदि लोग मौजूद थे .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…