10 घंटे के मेगा ब्लाक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन

0

परवेज अख्तर/सिवान : पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-कुसुम्ही स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 157 स्पेशल पर सब-वे निर्माण हेतु 10 घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट-टर्मिनेशन, रेगूलेशन एवं रिशिड्यूलिंग निम्नवत होगा। यह जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दस घंटे के मेगा ब्लाक के कारण कुछ ट्रेन प्रभावित रहेंगी। 24 अक्टूबर को 12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, 15105/15106 छपरा-गोरखपुर-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा एवं गोरखपुर से 24 एवं 28 अक्टूबर को निरस्तीकरण 55075/55076 सिवान-गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं मार्ग परिवर्तन होने वाले ट्रेन निम्न है- 23 अक्टूबर को अमृतसर से चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग गोरखपुर-भटनी-सिवान के स्थान पर गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सिवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 23 एवं 27 अक्टूबर को काठगोदाम से चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावडा बाघ एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग गोरखपुर-भटनी-सिवान के स्थान पर गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सिवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 23 एवं 27 अक्टूबर को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर सिवान-थावे-कप्तानगंज – गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 24 एवं 28 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 24 एवं 28 अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 23 अक्टूबर को शालीमार से चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर भटनी-सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 28 अक्टूबर को गोरखपुर से चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग गोरखपुर-भटनी-सिवान के स्थान पर गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-सिवान के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। 28 अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। -28 अक्टूबर को सहरसा से चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अपने वर्तमान मार्ग सिवान-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 24 एवं 28 अक्टूबर को 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस लगभग 160 मिनट रेगूलेट की जाएगी। 24 एवं 28 अक्टूबर को 13019 हावडा-कठगोदाम बाघ एक्सप्रेस लगभग 145 मिनट रेगूलेट की जाएगी। 24 अक्टूबर को 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस लगभग 105 मिनट रेगूलेट की जाएगी। रिशिड्यूलिंग में 24 एवं 28 अक्टूबर को छपरा से प्रस्थान करने वाली 55119 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी छपरा से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। 24 एवं 28 अक्टूबर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 55012 गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali