परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बगौरा पुरानी बाजार निवासी रसूल मियां के पुत्र सफदर अली ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे जमीन पर मेरा भाई साबिर अली कब्जा करना चाहता था. जब मैं इसका विरोध किया तो साबिर अली, नाजिर मियां उनकी पत्नी एवं लड़की गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा, रड से हमला कर दिया.
जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में मेरे परिवार के सदस्यों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जहां पर मेरा इलाज हुआ. इधर थाने में आवेदन देकर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह मामले की छानबीन में जुट गए हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…