Siwan News

सड़क निर्माण को लेकर हुआ विवाद, एसडीएम ने कराई काम बंद

परवेज अख्तर/​सिवान:- बुधवार को सड़क निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी और रामजानकी मंदिर समिति के बीच विवाद हो गया। सूचना पर नगर थाना, सीओ दाहा नदी पूल के बगल बना रहे सड़क निर्माण स्थल पर पहुंच गए और प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद काम को बंद करा दिया गया। मामले में बताया जाता है कि शास्त्री नगर से दाहा नदी के किनारे दस फीट का सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर रामजानकी मंदिर के सचिव अरुण त्रिपाठी ने आपत्ति जताई और काम का विरोध कर दिया। इसके बाद मोहल्लेवासी वहां पहुंचे और रामजानकी मंदिर के सचिव द्वारा लगाए गए रोक को गलत बताया। इस बात की सूचना जैसे ही नगर थाना सहित अन्य को मिली सभी वहां पहुंच गए और मामले के निपटारे में लग गए। सचिव का कहना था कि मामला हाईकोर्ट में है और कार्य कराया जा रहा है। इस पर सीओ ने बताया कि एसडीओ से अनुमति मिलने के बाद कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। मापी कराने के बाद ही अब आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले में एसडीएम अमर समीर ने बताया कि उक्त स्थल पर दो कार्य जिसमें छठ घाट और सड़क निर्माण शामिल हैं उसे कराया जा रहा है। इसमें मंदिर समिति द्वारा छठ घाट पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई लेकिन सड़क निर्माण पर मंदिर समिति को आपत्ति है। इसलिए सड़क कार्य निर्माण को रोक दिया गया है। सीओ को आदेश दिया गया है कि मापी करा कर भूमि की पड़ताल कर ले उसके बाद काम को आगे बढ़ाए। बता दें कि मापी गुरुवार को होगी।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026