परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के डिब्बी में गुरुवार को 8 वर्षीय बालक की गड्ढे में नहाने के क्रम डूब गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत बालक स्थानीय राजू यादव का पुत्र गोलू कुमार था। घटना के बारे में बताया जाता है कि नहर निर्माण को ले जहां-तहां जेसीबी से 20 से 30 फिट गड्ढा खोदा गया है जिसमें बारिश का पानी काफी मात्रा में जमा था। उसी में गोलू एवं अन्य बच्चे नहाने गए थे। इसी क्रम में बालक डूब गया, इसकी सूचना बच्चों ने घर आकर परिजनों को दी परिजन गड्ढे समीप जाकर किसी तरह उसको निकाल स्थानीय उपचार कराए उसके बाद निजी क्लीनिक ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक पटना में अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई करता था। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। दो भाई में छोटा था। बड़ा भाई दीपक कुमार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…