सिवान में रेलखंड पर कार्य को लेकर कई ट्रेनों के बदले मार्ग

परवेज अख्तर/सिवान: औड़िहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण, न्यू पिवकोल स्टेशन की कमीशनिंग एवं भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन निर्माण को ले पांच नवंबर तक प्री-नान इंटरलाक एवं चार से आठ नवंबर तक नान इंटरलाक कार्य तथा आठ नवंबर तक गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण किया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सहरसा से 29 अक्टूबर एवं पांच नवंबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 30 अक्टूबर तथा 5, 6 एवं 7 नवंबर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, गुवाहाटी से 30 अक्टूबर एवं 6 नवंबर तक चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली से तीन से 5 नवंबर तक चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, आनंद बिहार टर्मिनस से 3 नवंबर को चलने वाली 15622 आनंद बिहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन से पांच एवं छह नवंबर को चलने वाली 12530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र से पांच एवं छह नवंबर को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, मथुरा जंक्शन से छह नवंबर को चलने वाली 22532 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस, दरभंगा से सात नवंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सहरसा से सात नवंबर को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा से छह नवंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, अमृतसर से छह नवंबर को चलने वाली 15232 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, बरौनी से 29 अक्टूबर एवं पांच नवंबर को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर से चार एवं पांच नवंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस तथा डिब्रूगढ़ से छह नवंबर को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। वहीं गोरखपुर से 1, 4 एवं 8 नवंबर को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 3 से 5 नवंबर तक चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-इन्दारा-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज- सिवान-छपरा के रास्ते चलेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026