Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के असांव, मैरवा, रघुनाथपुर आदि प्रखंडों रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा आपसी भाइचारे के बीच मनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अफवाहों से बचने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी लाइसेंसधारियों को पूजा पंडाल की अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया गया। असांव थाना परिसर में रविवार की संध्या थानाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में महावीरी अखाड़ा एवं दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई। बैठक में उप मुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे, किशोर गिरि,राजेश्वर शाही, विकास कुमार सिंह, वकील सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। मैरवा थाना परिसर में रविवार आरक्षी निरीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अरविंद कुमार, मनोज कुमार, प्रभु बर्नवाल, जयप्रकाश यादव, शशि बर्नवाल, बिहारी लाल, सुनील मद्धेशिया, बजरंग सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गुड्डू वर्मा, डॉ. दिनेश, शशि बर्नवाल भागवत प्रसाद आदि उपस्थित थे।रघुनाथपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं सीओ सुगाली सेठ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुरलीधर मिश्र, संजय सिंह पटेल, डॉ. ईश्वर सिंह, रवि सिंह, दीनदयाल प्रसाद, शमशुद्दीन अंसारी, नागेंद्र सिंह, कन्हैया प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026