सीवान आंदर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान युवक को फील्ड से बाहर बुलाकर मारा चाकू

भागने के दौरान आरोपितों को लोगों ने पकड़ा फिर जमकर पीटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को तकरीबन 11:00 बजे आपसी रंजिश में एक दबंग युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपित को चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ जमकर पिटाई कर दी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। चाकूबाजी की घटना में घायल पीड़ित की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पाठक के 24 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार पाठक कर रूप में हुई है। जबकि आरोपित दबंग युवक की पहचान जयजोर गांव निवासी रुपेश तिवारी के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची आंदर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पीड़ित युवक विनीत पाठक ने बताया कि वह खेल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। इस दौरान मैदान में अंपायरिंग कर रहे थे।इसी दौरान जयजोर गांव के रहने वाले रुपेश तिवारी अपने एक साथी उत्तम तिवारी जो हमेशा नशे में धुत रहता है। उसके साथ आया और उन्हें बुलाकर पेट में चाकू गोद दिया। इसके बाद विनीत कुमार पाठक के स्वजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ ने आरोपित युवक को चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।फिलहाल घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।वहीं गंभीर रुप से जख्मी युवक का इलाज आंदर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026