परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पंचायतों में बुधवार को विभिन्न योजनाओं, व्यवस्थाओं व सरकारी संस्थाओं की जांच की गई। जांच में स्थानीय एसडीओ, बीडीओ व सीओ के साथ अलग-अलग पंचायतों में जिले से पदाधिकारी पहुंचे थे। एसडीओ संजय कुमार ने सिकटिया पंचायत, बीडीओ डॉ. रवि रंजन शिवदह, सीओ रविंद्र कुमार ने हजपुरवा पंचायत में जांच किया।
वहीं, जिले से पहुंचे एजीएम पीजीआरओ बिपिन कुमार राय ने रिसौरा पंचायत में जांच किया। जांच के दौरान पदाधिकारियों ने हर घर नल-जल, हर घर तक पक्की नाली गली, विभिन्न सरकारी स्कूल, सरकारी आवासीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र, पीडीएस दुकान, धान-गेंहू अधिप्राप्ति केंद्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, आवास योजना, मनरेगा योजना, पंचायत सरकार भवन व पेंशन योजना का जांच की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…