तरवारा में जांच के दौरान दबंगों ने की चौकीदार जुनेद अली की बेरहमी से पिटाई चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार में गुरुवर की शाम वाहन व शराब जांच के दौरान दबंगों ने चौकीदार की पिटाई कर दी। इस मामले में चौकीदार पचपकड़िया निवासी जुनैद अली के बयान पर थाने में प्राथमिकी की गई है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तार लोगों में मोहम्मदपुर बलुआ टोला निवासी सूर्यनारायण प्रसाद सिंह और उनके पुत्र जयप्रकाश प्रसाद सिंह, राहुल कुमार तथा अनुज कुमार सिंह शामिल हैं।जानकारी के अनुसार जीबी नगर के पकड़ी बाजार में शराब को लेकर वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान दबंगों ने चौकीदार जुनेद अली की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रहा है।

घायल चौकीदार के बयान पर थाना में मोहम्मदपुर बलुआ टोला निवासी सूर्यनारायण प्रसाद सिंह और उनके पुत्र जयप्रकाश प्रसाद सिंह, राहुल कुमार तथा अनुज कुमार सिंह को नामजद किया गया है। चौकीदार ने अपने बयान में कहा है कि मैं जब पकड़ी बाजार में वाहन जांच के दौरान शराब की जांच कर रहा था तभी अनुज कुमार सिंह बाइक से वहां पहुंचे और जब हम उनकी डिक्की जांच करने लगे तो वह मेरे साथ उलझ गए और मारपीट करने लगे। किसी तरह लोगों ने समझा-बुझा कर शांत करा दिया। इसके बाद पुनः उपरोक्त लोग हाकी स्टीक और लाठी डंडे से लैस होकर आकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा नामजद आरोपित सूर्यनारायण प्रसाद सिंह और उनके पुत्र जयप्रकाश प्रसाद सिंह, राहुल कुमार तथा अनुज कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के नामजद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026