परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना के सहसरांव पंचायत के दिलसाधपुर गांव में भूमि विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती हो रही थी. तभी दोनों पक्ष आपस में मारपीट शुरू कर दिए. जिसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए. जिसमें एक पक्ष से कामख्या सिंह, अमित कुमार, नवनीत कुमार जबकि दूसरे पक्ष से युवराज सिंह, कवलेश सिंह, जयकिशोर सिंह व विनय कुमार सिंह शामिल हैं.
सभी घायलों का इलाज भगवानपुर हाट सीएचसी में किया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में चार धुर जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव के लोगों द्वारा बैठक की गई थी. तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष से लाठी डंडा व फरसा आपस में चलने लगा. सभी पंच अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. खबर प्रेसित होने तक दोनों पक्षों से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…