Categories: पटना

रोड-शो के दौरान RCP सिंह की तबीयत हुई खराब, जिस गाड़ी में खड़े थे उसी में बैठ गये, आनन-फानन में JDU दफ्तर लाया गया….

पटना: जदयू के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली दफे आज पटना पहुंचे. आरसीपी सिंह के स्वागत में पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोकी थी। राजधानी को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया । एयरपोर्ट से जेडीयू कार्यालय तक आरसीपी सिंह का रोड शो था। लेकिन पटना हाईकोर्ट पहुंचते-पहुंचे आरसीपी सिंह की तबीयत खराब हो गई। वे जिस पिक-अप वैन पर रोड़ शो के दौरान सवार थे उसी गाड़ी में बैठ गये। कार्यकर्ताओं ने बड़ी तेजी से उनकी गाड़ी को आगे बढ़ाया। उनके स्वागत में आये लोग हाथ में माला-लिये खड़े रह गये और उनकी गाड़ी तेजी से जेडीयू दफ्तर पहुंची।

जेडीयू दफ्तर पहुंचते ही आरसीपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष के चैंबर ले जाया गया है। बताया जाता है कि अधिक धूप और गर्मी की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। लिहाजा वे उसी गाड़ी में बैठ गये। इस दौरान आरसीपी सिंह के साथ परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी मौजूद थीं।

नीतीश कैबिनेट में परिवहन मंत्री शीला कुमारी आरसीपी सिंह की गाड़ी में साथ-साथ चल रही थी। आज नीतीश कुमार का जनता दरबार था। जनता दरबार में परिवहन विभाग के शिकायकर्ताओं की भी सुनवाई चल रही थी। परिवहन मंत्री जल्दी-जल्दी जनता दरबार में शिरकत कर रोड़-शो के लिए निकल पड़ी। वे सीधे आरसीपी सिंह की गाड़ी में सवार होकर रोड-शो में साथ-साथ चल रही हैं।हालांकि कोई अन्य मंत्री रोड़ शो में नहीं दिखे।

आरसीपी सिंह के स्वागत में रोड़-शो का समापन जेडीयू कार्यालय में हुआ। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जब पहली दफे पटना पहुंचे थे तो उनके स्वागत की भी जबरदस्त तैयारी की गई थी। ललन सिंह का भी रोड- शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर जेडीयू कार्यालय गया था। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024