Categories: पटना

लूट के दौरान हेल्थ मैनेजर की एक बात से अपराधी का पिघला दिल, दे दी बाइक की चाबी

बिहारशरीफ: कभी-कभी अपराधी भी दरियादिली दिखाते हैं। नालंदा में हुई एक वारदात ऐसा ही संकेत दे रही है। पावापुरी ओपी के किचिनिया पुल के पास शुक्रवार की रात करीब 10.45 बजे दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गिरियक में पदस्थापित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्ण मुरारी कुमार से 10 हजार नकद, सोने की अंगूठी, मोबाइल के अलावा जरूरी दस्तावेज लूट लिए। बाइक छीनने के दौरान जब हेल्थ मैनेजर ने मरीज की जान का हवाला दिया तो बदमाशों का दिल पिघल गया। चाबी लौटाई और बोले भाग जाओ जल्दी से। कृष्ण मुरारी ने इस बाबत पावापुरी ओपी में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पांच की संख्या में थे बदमाश

आवेदन में कृष्ण मुरारी ने उल्लेख किया है कि वे बिहारशरीफ शिवपुरी मोहल्लॆ से बाइक से पावापुरी स्थित विम्स विभागीय काम से जा रहे थे। इसी बीच घात लगाए दो बाइक पर पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और गाली-गलौज करते हुए पिस्तौल कनपट्टी पर सटा दी। इसके बाद पॉकेट में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी के अलावा कई सामान लूट लिए। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश अपने चेहरे पर नकाब लगाए थे और दोनों बाइक में नम्बर नहीं था। लुटेरों की उम्र 18 से 22 वर्ष थी।

मरीज का हवाला देने पर लौटा दी बाइक की चाबी

भुक्तभोगी स्वास्थ्य प्रबंधक कृष्णमुरारी ने बताया कि बदमाश बाइक भी लूटना चाह रहे थे लेकिन यह कहने पर कि मरीज की तबीयत बहुत खराब है, यदि समय से नहीं पहुंचा तो उसकी जान जा सकती है। यह सुनकर बदमाशों की संवेदना जागी और बाइक की चाबी लौटा दी और चुपचाप जाने को कहा। बीएचएम ने कहा कि लूट के दौरान बदमाश जान मारने की धमकी भी दे रहे थे लेकिन लूटपाट के बाद छोड़ दिया। बाद में पावापुरी ओपी पहुंच कर थाने में लिखित आवेदन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026