पटना: बिहार के रक्सौल में एक रेडिमेड व्यापारी ओम प्रकाश वर्णवाल के बड़े बेटे विवेक वर्णवाल को अपराधियों ने लूट के दौरान गोली मार दी। विवेक वर्णवाल रक्सौल के नागा रोड निवासी है. जानकारी के मुताबिक़ अपराधियों ने लूट के दौरान भाग रहे व्यापारी को दौड़ा कर गोली मार कर नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद व्यापारी व स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
घटना पूर्वी चंपारण के आदापुर की है जहाँ से विवेक बकाया वसूलकर रक्सौल लौट रहे थे की इसी बीच रक्सौल अनुमंडल के दरपा थाना अंतर्गत अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना पर स्थानीय थाना और ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यापारी को डंकन हॉस्पिटल लाया गया जहां गंभीर अवस्था को देखकर उनको स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। व्यापारी विवेक वर्णवाल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय व्यापारी आक्रोश में हैं और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रक्सौल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक भी अस्पताल पहुंच कर व्यापारी के परिजनों से मिले।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…