बड़हरिया के मजदूर शमसुद्दीन अहमद की ओमान में इलाज के दौरान, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर के एक मजदूर की मस्कट ओमान में 30 सितंबर की रात इलाज के क्रम में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हबीबपुर निवासी शमसुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार मृत शमसुद्दीन का शव आने में एक सप्ताह लग सकता है। स्वजनों ने बताया कि शमसुद्दीन 2003 से ही मस्कट ओमान के अल घरबिया कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करते थे। वहां से वापसी के बाद 2017 में फिर से मस्कट ओमान गए थे और कार्यरत थे। 23 फरवरी से उनका इलाज मस्कट ओमान के कसाब अस्पताल में चल रहा था।

इलाज के दौरान 30 सितंबर को उनकी मौत हो गई। शमसुद्दीन की पत्नी जीनत खातून ने बताया कि पति की मौत की सूचना उनके दोस्त द्वारा दी गई, लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी सूचना नहीं दी गई है। इस क्रम में कंपनी द्वारा उन्हें मात्र एक माह का ही वेतन दिया गया है। शमसुद्दीन दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उन्हें पांच पुत्री तथा एक पुत्र है। वे दो पुत्री की शादी कर चुके हैं अन्य सभी अविवाहित हैं। इस मौके पर ग्रामीण जावेद अहमद, रामाधार यादव, मोहम्मद इस्लाम सहित अन्य ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026